raj narayan bohare ki kahani
कहानी विस्फोट -राजनारायण बोहरे पुलिस व्हेन फिर आकर मोहल्ले में रुकी है । इस बार जाने किसकी शामत आई है ? पिछले पांच दिनों से यही क्रम जारी है । हर दिन यह व्हेन आती हेै और मोहल्ले मंे से किसी एक को पकड़ ले जाती है । किसी पर जुर्म है कि वह काकाजी के खेत में आग लगाने का षडयंत्र कर रहा था , किसी पर यह इल्जाम है कि वह उन लोगों में था जिननेे तीन दिन पहले गांव की पुलिया पर बैलगाड़ी लूटी । ...